आरएसएस कार्यालय में मौजूद मोहम्मद आसिफ व प्रांत प्रचारक सुभाष।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में पादरी बाजार के रहने वाले मोहम्मद आसिफ ने आरएसएस कार्यालय पहुंचकर अयोध्या मंदिर के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये की समर्पण राशि का चेक सौंपा है।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह शहर के पादरी बाजार के रहने वाले मोहम्मद आसिफ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्षप्रांत के प्रांतीय कार्यालय 'माधव धाम' पहुंचे। जब कार्यालय के कार्यकर्ताओं ने आने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि हमारे आस्था के केंद्र भगवान राम का मंदिर बन रहा है। राम मंदिर में मैंने भी अपना समर्पण देने का मन बनाया है।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोहम्मद आसिफ को प्रांत प्रचारक सुभाष से मिलवाया। वहीं मोहम्मद आसिफ ने भगवान राम में अपनी आस्था दिखाते हुए राम मंदिर के लिए पांच लाख रुपये का चेक प्रांत प्रचारक सुभाष को सौंपे।