फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोपी सपा नेता गिरफ्तार, कन्या पूजन की फोटो का उड़ाया था मजाक

Fri, 07 Oct 2022 12:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल सुधीर सिंह ने बताया कि आजाद नगर चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम आनंद सिंह टीम के साथ आरोपी की तलाश में जुटे थे। राहुल को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
आरोपी राहुल यादव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कन्या पूजन का फोटो लगाकर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी सपा नेता राहुल यादव को बृहस्पतिवार को  गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी सपा लोहिया वाहिनी का सदस्य बताया जा रहा है। हालांकि, पार्टी ने सभी इकाइयों को भंग कर रखा है।  
विज्ञापन


रामगढ़ताल पुलिस ने आरोपी पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर सौहार्द बिगाड़ने सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया। राहुल यादव रामगढ़ताल इलाके के कजाकपुर का निवासी है। जानकारी के मुताबिक, उसने मुख्यमंत्री के कन्या पूजन से संबंधित एक फोटो सोशल मीडिया पर लगाया था। उसने लिखा था कि बच्ची डर रही है, क्योंकि भगवा पहनकर ही रावण भी आए थे।

इस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो तत्काल केस दर्ज कर लिया गया।

प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल सुधीर सिंह ने बताया कि आजाद नगर चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम आनंद सिंह टीम के साथ आरोपी की तलाश में जुटे थे। राहुल को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर-बस्ती मंडल में बारिश से जलभराव, दो की मौत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें