फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे के अंदर खुल जाएगी भारत-नेपाल की सोनौली सीमा, तीसरे देश के नागरिकों नहीं मिलेगा प्रवेश

Fri, 29 Jan 2021 03:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

नेपाल सरकार गृह मंत्रालय ने भारत नेपाल की सभी सीमा को खोलने के आदेश दिए हैं। अगले चौबीस घंटे के अंतराल में सोनौली सीमा सहित भारत नेपाल की सीमावर्ती क्षेत्र के सभी चौकियों पर अवागमन सामान्य हो जाएगा।

विज्ञापन

 
नेपाल सरकार ने सुदूर पश्चिम की बैतड़ी के झूलाघाट और दारचुला के खलंगा, पुलघाट को पूरी तरह से खोल दिया है, जो भारत से जुड़े हैं। वहीं जिला प्रशासन कार्यालय, कैलाली में सूचना अधिकारी शिवराज जोशी ने बताया कि केंद्रीय कैलाली में गौरीफंटा में 30 सीमा चौकियां और कंचनपुर में गद्दाचौकी सीमा चौकियां खोल दी गई है।

उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय ने मंत्रिपरिषद के निर्णय के आधार पर सीमा चौकी खुला है। चौकी के खुलने से दोनों देशों के नागरिक स्वास्थ्य सुरक्षा के मानकों का पालन करते हुए आसानी से घूम सकेंगे। हालांकि मंत्रालय ने तीसरे देश के नागरिकों को सीमा से प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन


इस संबंध में इंस्पेक्टर बेलहिया ईश्वरी अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन सोनौली सीमा को खोलने के लिए तैयारी कर रही है। अगले 24 घंटे में रूपनदेही जिले से सटी सभी सीमा से आवागमन सामान्य हो जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें