फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria: बेटे से मिले दर्द जख्म पर थानेदार ने लगाया मरहम, खाना खिलाकर सुलझाया मामला

Mon, 06 Jun 2022 05:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

बुजुर्ग दंपती को परेशान देख थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने जब उनकी समस्या पूछने लगे तो दोनों फफक कर रोने लगे और अपने बेटे की करतूत बताने लगे। थानाध्यक्ष ने बुजुर्ग दंपती को पहले मेस में भोजन कराया। फिर उनकी समस्या सुनकर टीम बनाकर मामले को निस्तारण कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटे से मिले दर्द पर थानेदार ने न केवल मरहम लगाया बल्कि, टीम बनाकर मामले का निस्तारण भी करा दिया। रामपुर कारखाना थानेदार महेंद्र मोहन चतुर्वेदी की सहृदयता की सराहना हो रही है।
विज्ञापन

अपने बेटे की प्रताड़ना से तंग बुजुर्ग दंपती रविवार को तहरीर लेकर थाने पहुंचे।

फरियाद सुन रहे थाना अध्यक्ष की उन पर नजर पड़ी। दोनों काफी परेशान दिख रहे थे। जब थानाध्यक्ष ने अपने पास बुलाकर परेशानी जानना चाहा तो दोनों फफक कर रोने लगे और अपने ही बेटे की करतूत बताने लगे।

पता चला कि दो दिनों से बुजुर्ग दंपती ने खाना भी नहीं खाया है। थानाध्यक्ष ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया और सम्मान सहित ले जाकर मेस में भोजन कराया। इस कार्य की फरियाद लेकर आए अन्य लोगों ने भी प्रशंसा करने लगे।
विज्ञापन


यूपी में लगातार यूपी पुलिस जनता को सुरक्षा के साथ सम्मान देती नजर आने लगी है। रविवार को रामपुर कारखाना के थानाध्यक्ष महेंद्र मोहन चतुर्वेदी कार्यालय में बैठ समस्या सुन रहे थे। इसी दौरान बुजुर्ग दंपती तहरीर लेकर थाने पहुंचे। खुद की बेटे की प्रताड़ना से आजिज दोनों थाने फरियाद लेकर पहुंचे थे।

बुजुर्ग दंपती को परेशान देख थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने जब उनकी समस्या पूछने लगे तो दोनों फफक कर रोने लगे और अपने बेटे की करतूत बताने लगे। थानाध्यक्ष ने बुजुर्ग दंपती को पहले मेस में भोजन कराया। फिर उनकी समस्या सुनकर टीम बनाकर मामले को निस्तारण कराया। थाने पर मौजूद लोग भी पुलिस के सकारात्मक सोच की बात कर तारीफ करते देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें