फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay chunav 2023: गोरखपुर में कोई बैलगाड़ी व रेल इंजन तो कुछ तलवार-त्रिशूल लेकर चुनावी मैदान में उतरेंगे

Sat, 15 Apr 2023 01:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को तो दल के चुनाव चिह्न ही मिलेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नगर निकाय चुनाव में तीन प्रकार के प्रतीक चिह्नों की व्यवस्था की गई है। 16 राजनीतिक दल मान्यता प्राप्त हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर नगर निकाय चुनाव में निर्दल प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्ह के लिए निर्वाचन आयोग ने पर्याप्त विकल्प दिए हैं। निगम के मेयर और नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी 39 तो पार्षद व सदस्य पद के उम्मीदवारों को 42 प्रतीक चिह्नों का विकल्प मिलेगा। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को तो दल के चुनाव चिह्न ही मिलेंगे।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नगर निकाय चुनाव में तीन प्रकार के प्रतीक चिह्नों की व्यवस्था की गई है। 16 राजनीतिक दल मान्यता प्राप्त हैं। इन्हें आयोग की ओर से आवंटित चुनाव निशान दिए जाएंगे। जो राजनीतिक दल अमान्य यानी बिना मान्यता प्राप्त हैं, उनके महापौर, अध्यक्ष, पार्षद या सदस्य पद के प्रत्याशियों के लिए 197 प्रतीक चिह्न निर्धारित किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में कांग्रेस ने 27 पार्षद एवं नगर पंचायत अध्यक्षों के नाम घोषित, देखिए सूची
विज्ञापन


महापौर व अध्यक्ष के निर्दल प्रत्याशी के लिए प्रतीक चिन्ह
शटल, अनार, अलाव और आदमी, पानी का नल, ऊन का गोला, कंघा, टेबल लैंप, गुल्ली डंडा, छत का पंखा, फरसा, केला का पेड़, चिड़िया का घोसला, गदा, जीप, पहिया, टेबल फैन, फूल और घास, फसल काटता किसान, दमकल, भगौना, पानी की बोतल, स्कूल बैग, हल, रेल का इंजन, कुर्सी सहित डाइनिंग टेबल, लड़का लड़की, हथौड़ा, सितारा, शहनाई, स्कूटर, सरौता, सुराही, सैनिक, शंख, रिक्शा, तलवार, लट्टू, वायुयान, वृक्ष।
विज्ञापन


पार्षद व सदस्य के निर्दल प्रत्याशी के लिए प्रतीक चिह्न
अनाज ओसाता हुआ किसान, ओखली, आम, इमली, उगता सूरज, खजूर का पेड़, खड़ाऊं, कलम और दवात, गमला, कार, गाजर, किताब, गुलाब का फूल, कुल्हाड़ी, घंटी, केला, चश्मा, तरकस, छाता, तराजू, झोपड़ी, ताला-चाबी, तोप, त्रिशूल, मुकुट, ड्रम, डमरू, धान का पौधा, ढोलक, नाव, पत्तियां, पेपर वेट, बिजली का बल्ब, पुल, पेंसिल, कुर्सी, फावड़ा, बैलगाड़ी, पेंचकस, भुट्टा, बंदूक, मोटर साइकिल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें