फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दहेज हत्या के आरोपी पति व सास-ससुर गिरफ्तार, पिता ने दर्ज कराया था केस

Sat, 15 Apr 2023 01:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

13 अप्रैल को गगहा पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति, ससुर, सास व दो ननदों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार को पति, ससुर देवनारायण यादव व सास बुच्ची को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में गगहा थाना क्षेत्र के छपरा गांव में पति की पिटाई से गर्भवती रेनू यादव (28) की मौत के मामले में पुलिस ने पति, सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, झंगहा इलाके के करौता गांव निवासी राम अधार यादव की बेटी रेनू की शादी 7 जून 2022 को छपरा गांव निवासी देवनारायण यादव के बेटे कपिल देव यादव से हुई थी। रेनू के पिता का आरोप है कि 10 अप्रैल की रात पति की रेनू से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
विज्ञापन


इस दौरान आठ माह की गर्भवती पत्नी को कपिल ने डंडे से पीट दिया। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान 11 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, रेनू की मौत सिर व पेट में चोट लगने से हुई है। उसके पेट में आठ माह के जुड़वां बच्चे पल रहे थे।
विज्ञापन


13 अप्रैल को गगहा पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति, ससुर, सास व दो ननदों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार को पति, ससुर देवनारायण यादव व सास बुच्ची को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें