फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET Exam: गोरखपुर में यूजीसी नेट की परीक्षा दे रहा था सॉल्वर, पुलिस ने पकड़ा

Tue, 18 Jun 2024 11:14 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गोरखुर

सार

गोरखपुर में यूजीसी नेट परीक्षा में एक सॉल्वर पकड़ा गया है। सॉल्वर की पहचान बस्ती गौर थाना क्षेत्र के प्रमोद यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन
arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूजीसी नेट परीक्षा में मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा बाणी चौकी के पास सरस्वती शिशु मंदिर केंद्र पर दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा सॉल्वर पकड़ा गया है। सॉल्वर की पहचान बस्ती गौर थाना क्षेत्र निवासी प्रमोद यादव पुत्र बेनीलाल के रूप में हुई। केंद्र व्यवस्थापक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद उसके खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं अभ्यर्थी की तलाश में पुलिस टीम लग गई है।

विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में सॉल्वर प्रमोद ने बताया कि वह बस्ती गौर थाना क्षेत्र निवासी दिलीप कुमार पुत्र कृष्ण कुमार की जगह परीक्षा देने आया था। दोनोंं पुराने दोस्त हैं और साथ पढ़े हुए हैं। प्रमोद खुद यूपीएससी की तैयारी करता है। दोस्त के कहने पर पहली बार उसने गलत कार्य किया है। जिले के 14 केंद्र पर दो पालियों में यूजीसी की परीक्षा मंगलवार को अयोजित की गई।

पुलिस के अनुसार मंगलवार को दूसरी पाली में सॉल्वर प्रमोद यादव दिलीप की जगह सरस्वती शिशु मंदिर केंद्र पर परीक्षा दे रहा था। एक घंटे के बाद परीक्षा कराने वाली कंपनी ने अंगूठा का निशान लेकर मशीन से मिलान शुरू किया। इस दौरान मिलान नहीं हुआ और उसका आधार भी अभ्यर्थी से मैच नहीं किया। इसके बाद कंपनी ने केंद्र व्यवस्थापक को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें