फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया सॉल्वर, प्रवेश पत्र पर लगी फोटो से हुआ खुलासा

Mon, 21 Dec 2020 09:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा में शनिवार को दूसरे की जगह पर परीक्षा देने पहुंचे सॉल्वर को पुलिस ने गेट पर चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। आरोपी की पहचान फिरोजाबाद के नसीरपुर निवासी राहुल पुत्र आशुतोष के रूप में हुई है। शाहपुर पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का केस दर्ज कर रविवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शनिवार को शाहपुर के जेल रोड मैत्रीपुरम बिछिया स्थित हिमालयन पब्लिक स्कूल में जेल वार्डर, फायरमैन व घुड़सवार कांस्टेबल की परीक्षा थी। दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान प्रवेश पत्र और पहचान पत्र में लगी फोटो अलग-अलग होने पर सेंटर प्रभारी ने एक युवक को रोक लिया। पूछताछ में उसकी पहचान फिरोजाबाद के राहुल के रूप में हुई। छानबीन करने पर पता चला कि जिस अभ्यर्थी के नाम पर राहुल परीक्षा देने आया है, वह पहली पाली में परीक्षा देकर चला गया है।

रोल नंबर की जांच करने पर मालूम हुआ कि राहुल ने फर्जी तरीके से प्रवेश पत्र तैयार किया है। फार्म पर किसी और की फोटो लगी है। सीओ गोरखनाथ रत्नेश सिंह ने बताया कि जांच के दौरान एक युवक को गेट पर पकड़ा गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें