फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में एक फोन करने पर बिजली समस्या का हो रहा समाधान, जनता के लिए खुला हेल्प डेस्क सेंटर

Fri, 17 Jun 2022 02:05 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
power cut - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
बिजली निगम उपभोक्ताओं की समस्याओं का एक फोन पर समाधान कर रहा है। मुख्य अभियंता कार्यालय में हेल्प डेस्क सेंटर पर जोन के अलग अलग क्षेत्रों से फोन पर शिकायतें आ रही हैं। इन शिकायतों बाकायदा रजिस्टर में दर्ज कर संबंधित क्षेत्र के जिम्मेदारों को सूचित कर त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया जा रहा।
विज्ञापन


उपरोक्त दोनों केस सिर्फ उदाहरण मात्र हैं। ऐसी कई शिकायतें हैं, जो हेल्प डेस्क तक आती हैं। यहां से सीधे समाधान के लिए क्षेत्र के जिम्मेदारों के पास भेज दिया जाता। दरअसल, पहले उपभोक्ताओं को 1912 नंबर पर फोन कर बिजली संबंधी सूचनाएं देनी होती थीं। इसके बाद वहां से संबंधित जिम्मेदारों को फोन कर उपभोक्ता की शिकायत दर्ज कराई जाती थी। लेकिन, अब नई व्यवस्था के तहत हेल्प डेस्क मुख्य अभियंता कार्यालय में खुल गया है।

उपभोक्ता इस नंबर पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करवाते हैं, जिसे डेस्क से सीधे संबंधित क्षेत्र के जिम्मेदारों तक भेज दी जाती। शिकायतों के समाधान के लिए समय भी निश्चित किया गया है। मुख्य अभियंता अशोक कुमार सिंह ने बताया कि हेल्प डेस्क पर आने वालीं सूचनाओं का समाधान निश्चित समय के भीतर करना है। इसमें लेट लतीफी होगी तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


बिजली समस्या होने पर इस नंबर पर करें संपर्क 9415737209

 केस 1        

नित्यानंद तिवारी, सहजनवां के रहने वाले हैं। इन्होंने बुधवार शाम 5:30 बजे मुख्य अभियंता कार्यालय के शिकायती नंबर पर फोन कर एक घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने की शिकायत की। आधे घंटे बाद ही आपूर्ति शुरू कर दी गई।

केस 2

शाहपुर के अभिषेक राय ने सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर फोन कर जानकारी दी कि बिजली आपूर्ति आधे घंटे से ठप है। मुख्य अभियंता कार्यालय से संबंधित जिम्मेदारों को सूचित किया गया। आधे घंटे बाद ही आपूर्ति बहाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें