सैनिक की ससुराल खोराबार इलाके के एक गांव में है। उसकी एक साली अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। सैनिक को जानकारी मिली कि साली और उसका प्रेमी ससुराल आए हुए हैं। इसी बात की जानकारी होने पर वह पत्नी के साथ कार से अपने ससुराल पहुंच गया और तलवार लेकर गुस्से में दौड़ा लिया।
गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के एक गांव में मंगलवार रात 11.30 बजे पत्नी के साथ आए सैनिक ने तलवार लेकर अपने ससुर को दौड़ा लिया। ससुर ने भागकर जान बचाई। इधर, जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दंपती को लेकर थाने आई। बाद में समझाकर छोड़ा गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सैनिक की ससुराल खोराबार इलाके के एक गांव में है। उसकी एक साली अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। सैनिक को जानकारी मिली कि साली और उसका प्रेमी ससुराल आए हुए हैं। इसी बात की जानकारी होने पर वह पत्नी के साथ कार से अपने ससुराल पहुंच गया और तलवार लेकर गुस्से में दौड़ा लिया।
हालांकि, किसी ने इस मामले में तहरीर नहीं दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि ससुराल में पहुंचकर विवाद करने की सूचना पर पुलिस गई थी। दोनों को समझाकर छोड़ दिया गया।