फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सोशल मीडिया प्रचार-प्रसार का सबसे बड़ा हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। हर घर तिरंगा अभियान व संगठन के कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने शनिवार को रानीडीहा भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज के युग का सबसे बड़ा हथियार है। इसका सदुपयोग कर हम सरकार व संगठन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन व सरकार की सभी योजनाओं व कार्यक्रमों को सोशल मीडिया के सभी प्लेटफाॅर्म पर पोस्ट कर अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें। जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने सोशल मीडिया व आईटी से जुड़े पदाधिकारियों से डिजिटल लर्निंग प्लेटफाॅर्म पर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने को कहा।
बैठक में केएम मझवार, अनिल कुमार, राम प्रवेश तिवारी, अमरनाथ पासवान, चंदन त्रिपाठी, गुड्डू हिंदू, रजनीश पांडेय, अनिल प्रजापति, अभिषेक मिश्र, अमित कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें