फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अलकनंदा छात्रावास में हमें तो तीन साल से मिल रही फ्री वाई-फाई

Sun, 09 Aug 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलकनंदा छात्रावास में रह रहीं शोधार्थियों के कमरों में पिछले करीब तीन साल से मुफ्त वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध है। यह सुविधा सिर्फ इसी हॉस्टल में उपलब्ध है। यूजी और पीजी की छात्राओं के लिए वातानुकूलित कॉमन रूम में वाई-फाई की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

छात्रावासियों के मुताबिक, पढ़ाई और शोध के लिए इंटरनेट की सुविधा काफी उपयोगी साबित हो रही है। शोधार्थियों को अपने कमरों से ही ऑनलाइन अध्ययन, शोध सामग्री जुटाने और अन्य अकादमिक कार्य करने में सहूलियत मिल रही है। छात्राओं ने कहा कि वातानुकूलित कॉमन रूम में बैठकर भी वे पढ़ाई और ऑनलाइन गतिविधियां कर सकती हैं।
छात्राओं के मुताबिक, पीने के पानी व साफ-सफाई की भी बेहतर व्यवस्था है। इसके अलावा कैंटीन, वाशिंग मशीन और कपड़ों पर प्रेस करने के लिए इलेक्ट्रिक प्रेस भी उपलब्ध है। इन सुविधाओं से रोजमर्रा के काम आसान हुए हैं और पढ़ाई के लिए अधिक समय मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें