फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वन विभाग ने तस्करों से बरामद किए दुर्लभ सांप, तगड़ा है इनका का नेटवर्क; दो गिरफ्तार

Tue, 08 Aug 2023 10:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

घर के आसपास साफ-सफाई बेहद जरूरी है। खाली प्लाॅट की झाड़ियों को साफ करवाएं। सांप को पकड़ने व मारने की कोशिश न करें। घर के बाहर ब्लीचिंग व चूना पाउडर डाले। फर्श व बाहर बरामदे में फिनायल से पोछा लगाएं। सर्पदंश की आशंका पर सीधा अस्पताल जाएं।
विज्ञापन
वन विभाग की तरफ से पकड़े गए दोनों तस्कर, हाथ में सांप लिए हुए। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर। वन विभाग की टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो सेंड बोआ (दो मुंहा सांप) और एक इंडियन कोबरा बरामद किया। ये सांप वन्य जीव संंरक्षण अधिनियम 1972 के तहत संरक्षित हैं। इनके जहर से दवा बनाने के अलावा तांत्रिक विद्याओं में भी इसका प्रयोग करते हैं।

विज्ञापन


वन विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर सपेरे की भूमिका में इलाके के वन क्षेत्र से सांपों की तस्करी कर रहे हैं। सोमवार को डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन के पास दो ऐसे तस्करों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर डीएफओ के निर्देश पर गठित टीम वहां पहुंच गई और सांपों के साथ उन्हें पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम एलननाथ और शिवनाथ बताया। आरोपी कानपुर ग्रामीण इलाके के रहने वाले हैं। वन विभाग की टीम ने तस्करों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया। बरामद सांपों को जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

 
इसे भी पढ़ें: मां के साथ सोई लड़की हो गई थी लापता, घर से 400मी दूर मिली लाश, मौत की सामने आई ये वजह

 

कीमती हैं सांप

पर्यावरणविद कुणाल ने बताया कि सांपों की तस्करी का रैकेट सक्रिय है। मुख्य रूप से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच इन्हें ऑपरेट किया जाता है। तस्कर दो मुंहे सांप लेकर उन्हें उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों के अलावा हरियाणा पहुंचाते हैं।

यहां से इन सांपों को जिंदा या फिर इनके शरीर के अलग-अलग हिस्से अरब देशों को भेजे जाते हैं। इन सांपों की बिक्री वजन के हिसाब से होती है। यदि यह दो किलो से अधिक का होता है, तो इसकी कीमत लाखों रुपयों की होगी।

इसे भी पढ़ें: शहर के 70 वार्डों की स्वच्छता की जांच शुरू, 10 वार्ड अगले वर्ष जुड़ेंगे
विज्ञापन

तगड़ा है सांप तस्करों का नेटवर्क

बरसात में सांपों के आबादी क्षेत्र में आने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। शहर में रेलवे लाइन के आसपास के इलाकों में इनके मिलने की सूचनाएं बढ़ जाती हैं। इसकी जानकारी तस्करों को भी है। डीएफओ विकास यादव ने बताया कि पकड़े गए तस्कर की पहचान कानपुर के ग्रामीण इलाके की हुई है। ऐसे में ये तय है कि इन्हें सांप को पकड़ने का असली समय और उनके तस्करी के रैकेट की पूरी जानकारी है।

इसे भी पढ़ें: आज बंद रहेंगे गोरखपुर जिले के सभी निजी स्कूल, जानिए क्या है मामला

ये सावधानियां जरूरी
घर के आसपास साफ-सफाई बेहद जरूरी है। खाली प्लाॅट की झाड़ियों को साफ करवाएं। सांप को पकड़ने व मारने की कोशिश न करें। घर के बाहर ब्लीचिंग व चूना पाउडर डाले। फर्श व बाहर बरामदे में फिनायल से पोछा लगाएं। सर्पदंश की आशंका पर सीधा अस्पताल जाएं। झाड़-फूंक के चक्कर में समय गंवाना गलत है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें