फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ हादसा: आज बंद रहेंगे गोरखपुर जिले के सभी निजी स्कूल, जानिए क्या है मामला

Tue, 08 Aug 2023 10:03 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

स्कूल मैनेजमेंट के अनुसार आजमगढ़ के स्कूल में छात्रा के फोन लाने पर प्रधानाचार्य ने टोका तो उसने विद्यालय की बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दे दी। छात्रा के अभिभावकों की शिकायत पर पुलिस ने बिना जांच के ही स्कूल की प्रधानाचार्य और शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के चिल्ड्रेंस गर्ल्स स्कूल में हुई घटना व विद्यालय के प्रधानाचार्या व शिक्षक की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को जिले के सभी निजी विद्यालय (सीबीएसई, आइसीएसई व यूपी बोर्ड) बंद रहेंगे।

विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए गोरखपुर स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शाही ने कहा कि जेल गए संबंधित विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षक की बेल निरस्त हो गई है और उन्हें एक अभियुक्त के रूप में देखा जा रहा है।

कहा कि ऐसे में हम सभी को विद्यालय परिवार, प्रधानाचार्या व शिक्षक के साथ खड़े होने के साथ-साथ निष्पक्ष जांच की मांग करना आवश्यक है। 

इसे भी पढ़ें: मां के साथ सोई लड़की हो गई थी लापता, घर से 400मी दूर मिली लाश, मौत की सामने आई ये वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

स्कूल मैनेजमेंट के अनुसार आजमगढ़ के स्कूल में छात्रा के फोन लाने पर प्रधानाचार्य ने टोका तो उसने विद्यालय की बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दे दी। छात्रा के अभिभावकों की शिकायत पर पुलिस ने बिना जांच के ही स्कूल की प्रधानाचार्य और शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। उधर अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में कोई और घटना हुई है। उनकी बेटी कभी स्कूल मोबाइल लेकर आती ही नहीं थी। स्कूल प्रशासन घटना को छिपाने के लिए ये बहाना बना रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें