फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायदा के बजाय नुकसान ज्यादा: यूट्यूब से ज्ञान लेकर चेहरे पर लगा रहे लेप, खराब हो रही त्वचा

Sat, 08 Jul 2023 02:01 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।

सार

त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभित मोहन ने बताया कि ऐसे कई केस मिलते हैं। प्रत्येक दिन आठ से 10 मरीज ऐसे आते हैं। वीडियो देखकर सौंदर्य बढ़ाने वाले उत्पादों, फेसपैक और गोरे होने से नुस्खे अपने ऊपर आजमाने लगते हैं। जबकि इससे त्वचा खराब होने का डर रहता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूट्यूब का ज्ञान लेकर हर कोई विशेषज्ञ बन जा रहा है। यूट्यूब पर कोई खाना बनाना सीख रहा है तो कोई क्रॉफ्ट बना रहा है। इन वीडियो में कुछ सीखने को मिल रहा है, बात यहां तक तो ठीक है, लेकिन अब लोग यूट्यूब पर अपलोड किए जा रहे ब्यूटी टिप्स भी खूब आजमाने लगे हैं। जबकि इनमें से ज्यादातर टिप्स लोगों को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन


खूबसूरत दिखने के चक्कर में लोग त्वचा रोग विशेषज्ञों के पास पहुंच रहे हैं। इनमें महिलाओं की संख्या सबसे अधिक हैं। जिला अस्पताल में ऐसी समस्या से पीड़ित 12 से 15 मरीज प्रत्येक दिन आ रहे हैं। इनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा है।

केएमसी डिजिटल अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभित मोहन ने बताया कि ऐसे कई केस मिलते हैं। प्रत्येक दिन आठ से 10 मरीज ऐसे आते हैं। वीडियो देखकर सौंदर्य बढ़ाने वाले उत्पादों, फेसपैक और गोरे होने से नुस्खे अपने ऊपर आजमाने लगते हैं। जबकि इससे त्वचा खराब होने का डर रहता है। बेहद जरूरी है कि वीडियो आदि में देखकर अपनी स्किन पर किसी तरह का प्रयोग न करें। कालापन, गोरा बनने व झाइयां आदि दूर करने के लिए डॉक्टर की सलाह लें। वीडियो के चक्कर में पड़ना नुकसानदेह हो सकता है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: इस मंदिर में रावण ने की थी शिवलिंग की स्थापना, शिवपुराण में मिलता है उल्लेख
 

जिला अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. एके द्विवेदी के अनुसार ओपीडी में ऐसे कई मरीज आते हैं जो झाइयां, मुहासे, धूप से होने वाली टैनिंग आदि हटाने के लिए अपने मन से त्वचा पर कई तरह की क्रीम, लोशन और उबटन आदि प्रयोग करने लगते हैं। कई बताते हैं कि उन्होंने वीडियो आदि से सीखा था, लेकिन इससे बचना बेहद जरूरी है। ओपीडी में आने वाले मरीजों को इसके लिए बताया जाता है कि त्वचा संबंधी कोई दिक्कत होने पर देखी सुनी या अपने मन से कोई उत्पाद उपयोग न करें।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने पंकज की मां का हाल जानकर, कुर्मी बिरादरी का दिल भी छुआ

केस नंबर- 1
एक युवती ने यूट्यूब पर फेसपैक बनाने का वीडियो देखकर उसे घर पर बनाकर अपने चेहरे पर लगा लिया। लेकिन उसे लगाते ही युवती के चेहरे पर लाल दाने उभरने लगे। डॉक्टर को दिखाने के बाद पता लगा कि फेसपैक में इस्तेमाल की गई फेस ब्लीच बहुत अधिक मात्रा में डाले जाने से चेहरे को नुकसान पहुंचा है। युवती को इलाज कराना पड़ा।
विज्ञापन

केस नंबर-2

एक महिला ने रंग गोरा करने का नुस्खा यूट्यूब पर देखा और उसे घर में तैयार कर कई दिनों तक उपयोग किया। कुछ दिनों में ही (उसके चेहरे, हाथ और गर्दन में काले चक्कते पड़ गए। त्वचा रोग विशेषज्ञ को दिखाने पर पता चला कि तैयार किए गए पैक को वीडियो में 15 दिन तक परखने के लिए कहा गया था, लेकिन वह एक ही दिन में खराब हो गया।

इसे भी पढ़ें: चुनाव का शंखनाद: यूं ही नहीं पीएम मोदी का गोरखपुर आना...2024 पर है निशाना

केस नंबर-3
एक युवती ने चेहरे से बाल कम करने के लिए वीडियो के कई साइट्स देखकर उबटन बनाई। जिसमें बेसन, दूध या आटे की जगह चावल, ब्लीचिंग पाउडर, एलोवेरा और क्रीम आदि का इस्तेमाल किया गया था। युवती ने इसे इस्तेमाल किया तो उसके चेहरे पर लालिमा हो गई। उसके बाद उसे डॉक्टर के पास जाना पड़ा।

ये समझना भी जरूरी
  • हर उत्पाद या हर सौंदर्य सामग्री सभी की त्वचा के लिए नहीं होती।
  • रील या वीडियो बनाने वाली बताई गई चीजों के जानकर नहीं होते।
  • यूट्यूब में देखे गए हर नुस्खे को न अपनाएं। ये अक्सर हानिकारक होते हैं।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें