फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही बोलेरो की ट्राली से टक्कर, छह लोग गंभीर रूप से घायल

Fri, 19 Jun 2020 04:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
Kushinagar news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

महराजगंज व कुशीनगर से बिहार प्रांत के थावे मंदिर में देवी दर्शन को गए 06 लोग वापस लौटते समय सड़क हादसे के शिकार हो गए। इनकी बोलेरो अनियंत्रित बोलेरो आगे जा रहे बालू लदे ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। यह घटना कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र के बगही गांव के पास हुआ है।

विज्ञापन


टक्कर के मची चीख पुकार सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए, सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
 
बताया जा रहा है कि हाईवे पर बगही गांव के सामने दोपहर एक बजे तमकुही की तरफ से आ रही बोलेरो आगे चल रही ट्राली में पीछे से घुस गई। इस दौरान बोलेरो के परखचे उड़ गए। घायलों में सरस्वती देवी (45), शकुंतला देवी (40),व सृष्टि (19) गांव बलुहि थाना नेबुआ नौरंगिया जिला कुशीनगर व राम अवतार (46) गांव सोनबरस, बेलवा घाट थाना कोठी भार महराजगंज व बासमती (38) गांव सरगहा थाना निचलौल जिला महराजगंज की स्थित नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बताया कि सभी घायालों को अस्पताल भेज दिया गया है और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें