फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में डॉक्टर सहित मिले छह नए कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 60

Tue, 16 Jun 2020 04:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।

सार

  • 191 निगेटिव को किया गया डिस्चार्ज, 12 की अब तक हो चुकी मौत
  • पॉजिटिव मरीजों को कैली व रुधौली में कराया गया भर्ती

 
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में मंगलवार को डॉक्टर सहित कोरोना के छह नए पॉजिटिव मिले हैं। पिछले 24 घंटे में यहां कुल 10 केस आए हैं। अब कुल संख्या 263 हो गई है। इससे पले 22 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

विज्ञापन


अब निगेटिव मरीजों की संख्या 191 में हो गई है इनमें से 12 की मौत हो चुकी है। इस प्रकार जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या मंगलवार को 60 हो गई है। जो मरीज मिले हैं उन्हें रुधौली स्थित लेबल-वन के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। डीएम आशुतोष निरंजन ने उक्त की पुष्टि की है।

प्रशासनिक रिपोर्ट के मुताबिक जिले में अब तक एक लाख से अधिक प्रवासी दिल्ली, मुंबई, गुजरात व अन्य प्रांतों से यहां विभिन्न साधनों से आए हैं। इनकी थर्मल स्क्रीनिंग कराकर उन्हें घर में अथवा जिले के विभिन्न क्वारंटीन सेंटरों पर रखा गया है। सभी के नमूने एकत्रित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


अब तक साढ़े छह हजार से अधिक नमूने जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजे जा चुके हैं। इनमें से 263 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 12 मृतकों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जिले के ओपेक चिकित्सालय कैली व रुधौली से 22 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया है।

डीएम आशुतोष निरंजन ने उक्त की पुष्टि करते हुए कहा कि कोरोना को लेकर प्रशासन संवेदनशील है। जैसे-जैसे जांच रिपोर्ट मिल रही है संबंधितों को भर्ती करा कर बेहतर इलाज करवाया जा रहा है। स्थिति सामान्य है, क्योंकि पॉजिटिव केस लगातार निगेटिव हो रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें