फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में मिले छह और कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 246

Tue, 23 Jun 2020 08:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

गोरखपुर जिले में मंगलवार को रेलवे गार्ड और उनकी पत्नी समेत छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें बेलघाट का रहने वाला चार साल का मासूम भी है। गार्ड शहर के उत्तरी जटेपुर के मंशाबाग कॉलोनी में रहते हैं। इसके बाद से जिले में संक्रमितों मरीजों की संख्या 246 हो गई है। इनमें 176 ठीक होकर घर जा चुके हैं, 11 की मौत हो चुकी है। 61 का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक उत्तरी जटेपुर के मंशाबाग कॉलोनी के रहने वाले रेलवे के 39 वर्षीय गार्ड बीमार थे। उनका रेलवे अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस बीच उनका और उनकी 38 वर्षीय पत्नी का नमूना जांच के लिए भेजा गया था।

मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  बताया जाता है कि गार्ड मूलत बिहार के रहने वाले हैं। इनके अलावा बेलघाट के बनकट गांव निवासी चार साल का मासूम भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। उसके चाचा में पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

गांव और मोहल्ले होंगे सील

विभाग का मानना है कि मासूम के चाचा की वजह से वह संक्रमित हुआ है। बेलघाट के कुरावल गांव निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग दिल्ली से 18 जून को आया था। बड़हलगंज के हरसाड़ निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति नोएडा से 20 जून व गोला के भररोह गांव निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति दिल्ली से 22 जून को आए थे। गांव पर इनके नमूने लिए गए थे। सभी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है।

सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि सभी के गांव व मोहल्ले सील कर दिए गए हैं। सैनिटाइजेशन के निर्देश दे दिए गए हैं। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। पॉजिटिव मरीजों के परिजनों के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें