कुशीनगर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार की देर रात छह लोगों के संक्रमित होने की रिपोर्ट बीआरडी मेडिकल कालेज से मिली। इन्हें लेकर कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 162 हो गई। एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़कर 77 हो गई है।
नए पॉजिटिव मरीजों में एक व्यक्ति कप्तानगंज क्षेत्र के होलिया, दूसरा असना और तीसरा ख़बराभार गांव का निवासी है। चौथा फाजिलनगर के सोगली कछुइया और पांचवा खड्डा ब्लॉक के खैरी गांव का निवासी है। छठा मरीज पडरौना क्षेत्र के भटवलिया गांव का रहने वाला है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की देर रात मेडिकल कालेज से आई रिपोर्ट में छह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में अब तक 6323 लोगों का सैंपल कोरोना की जांच के लिए भेजा जा चुका है जिनमें से शुक्रवार की शाम छह बजे तक 5533 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके अलावा 634 लोगों की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।