फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरकेएस के कर्मियों ने केंद्र सरकार की नीतियों पर जताई नाराजगी, कहा- 'नहीं होंगे कारखाने तो कैसे मिलेगा स्थाई रोजगार'

Sat, 04 Jul 2020 12:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (पीआरकेएस) के केंद्रीय कार्यालय पर कर्मियों ने केंद्र सरकार की नीतियों को मजदूर विरोधी बताकर प्रदर्शन किया और विरोध दिवस मनाया। उन्होंने रेलवे के निजीकरण, निगमीकरण, श्रमिक कानूनों में बदलाव, सार्वजनिक उपक्रमों में पदों की व्यापक पैमाने पर कटौती के विरोध में नारे लगाए और इसे वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


महामंत्री विनोद राय एवं प्रवक्ता एके सिंह ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से कॉरपोरेट घरानों के हाथों में है। देश के सरकारी कल-कारखाने जब नहीं रहेंगे तो स्थाई रोजगार भी नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि श्रम कानून में बदलाव करके कर्मचारी हितों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

प्रदर्शन में आरपी भट्ट, डी के तिवारी, देवेंद्र यादव, मनोज द्विवेदी, रामकृपाल शर्मा, दीपक चौधरी, बीपी मिश्र, कुलदीप मणि, राजीव सिंह, सत्यांशु सिंह, जेपी सिंह, रोहित शुक्ला आसिफ मेकरानी, ओपी सिंह, बीर बहादुर, अवध बिहारी पांडेय, एसके सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें