संतकबीरनगर में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में जिले में छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। पूर्व में पॉजिटिव मिले दो लोग ठीक हुए है। इसके अलावा 1690 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 2997 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 43 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शुक्रवार को छह लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में एक, हैंसर ब्लॉक क्षेत्र में एक, बघौली ब्लॉक क्षेत्र में दो और अन्य जनपद के दो लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्व में पॉजिटिव मिले दो लोग स्वस्थ्य हुए है।
अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2997 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 43 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 46 लोग एक्टिव है। 2908 लोग ठीक हो चुके है।
1690 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 2155 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो, वे खुद अपनी जांच करा लें।