फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय: छात्रसंघ चुनाव के समर्थन में चलाया हस्ताक्षर अभियान, छात्रों ने दिया धरना

Thu, 23 Sep 2021 11:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

आंदोलन कर रहे नेताओं का कहना था कि हमें भी अपना प्रतिनिधि चुनने का अधिकार है।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग के समर्थन में गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर छात्र नेताओं ने तीसरे दिन बुधवार को धरना दिया। इस दौरान नेताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं का समर्थन भी जुटाया।
विज्ञापन


आंदोलन कर रहे नेताओं का कहना था कि हमें भी अपना प्रतिनिधि चुनने का अधिकार है। चुना हुआ प्रतिनिधि हमारी आवाज को मजबूती के साथ शासन प्रशासन के समक्ष रख सके। परंतु हमारी बातों को विश्वविद्यालय प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी सुन नहीं रहा है। छात्र नेता नितेश मिश्रा ने कहा कि यह सत्याग्रह अनशन क्रमबद्ध तरीके से चलता रहेगा।

इस दौरान छात्र नेता विशाल सिंह, अरुण यादव, शिवम मिश्रा, आदर्श कौशिक, सत्यम गोस्वामी, आदित्य शुक्ला, मंजेश कुमार, रजत कुमार, आदर्श तिवारी, विवेक पासवान, शक्ति मिश्रा, आकाश पासवान, अभिनय तिवारी, शुभम कनौजिया सभी छात्र मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें