फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर : प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे चिकित्सा महाविद्यालय का लोकार्पण, सीएम ने लिया व्यवस्था का जायजा

Mon, 25 Oct 2021 08:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर

सार

डीएम, एसपी को एसपीजी से समन्वय बनाकर सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं के लिए दिए निर्देश।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जिले में नवनिर्मित स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय का आज लोकार्पण किया जाएगा। इसके लिए पीएम कुछ समय के लिए सिद्धार्थनगर रहेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसकी व्यवस्थाओं का जायजा कल सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिया।

विज्ञापन


के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कार्यक्रम स्थल एवं तैयार हो रहे मंच का निरीक्षण किया। साथ अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी की जानकारी लेते हुए जरूरी निर्देश दिए। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह समेत अन्य नेता रहे।

पुलिस लाइंस स्थित हेलीपैड पर दोपहर दो बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले बीएसए ग्राउंड पहुंचकर जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने समय से समस्त तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक जिला एक मेडिकल कॉलेज के तहत निर्मित नौ मेडिकल कॉलेजों के लोकार्पण के लिए प्रस्तावित चित्र प्रदर्शनी तथा स्व. माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज का मॉडल देखा। उसके बाद मुख्यमंत्री ने मंच पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने छायाचित्र प्रदर्शनी, बुद्ध का जीवन दृश्य एवं उत्खनित पुरास्थल कपिलवस्तु-एक झलक प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


सीएम ने पुलिस लाइंस सभागार में जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के दौरान डीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के संबध में सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। एसपीजी सुरक्षा कर्मियों के साथ मीटिंग कर ली गई है। हेलीपैड पर रिहर्सल हो गया है। सूचना विभाग की ओर से होर्डिंग्स लगाई गई हैं। 

मुख्यमंत्री ने एसपी को निर्देश दिए कि पार्किंग स्थलों पर लाउडस्पीकर की व्यवस्था रखें तथा बाहर से आने वाले पुलिस कर्मियों के वाहनों के लिए पुलिस लाइंस में पार्किंग की व्यवस्था करें। एसपीजी सुरक्षा कर्मियों के साथ समन्वय बनाकर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम समाप्त होने के बाद स्थल की सफाई कराने के लिए भी कहा।

इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल, स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, एडीजी गेरखपुर जोन अखिल कुमार, आयुक्त बस्ती मंडल गोविंद राजू एनएस, आईजी बस्ती रेंज मोदक राजेश राव, पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरक्षा वीके सिंह, सीडीओ पुलकित गर्ग, एडीएम उमाशंकर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ओजस्वी राज आदि मौजूद रहे।

सड़क दुरुस्त कराने के निर्देश
प्रधानमंत्री के काफिला को हेलीपैड से मंच तक आने के लिए बनी नई सड़क में कुछ कमियों की तरफ इशारा करते हुए मुख्यमंत्री ने उसे दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। मंच के करीब बीएसए ग्राउंड में जलभराव से भूमि दलदली होने के कारण इंटरलॉकिंग की ईंटें धंस जा रही हैं। उसे देखते हुए इंटरलॉकिंग की ईंट निकालकर उसमें प्लाई डालकर सड़क दुरुस्त किया जा रहा है, जिससे काफिले की गाड़ियों के आवागमन के दौरान कोई गड़बड़ी न होने पाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें