सिद्धार्थनगर। खेलों को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में युवा व महिला मंगल दलों को खेल सामग्री का वितरण कराया जा रहा है। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा। खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्टेडियम का निर्माण करा रही है।
यह बातें सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल ने कही। वह सोमवार को युवा कल्याण विभाग की तरफ से आंबेडकर सभागार में युवा एवं महिला मंगल दलाें में खेल सामग्री के वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिला मंगल दलों द्वारा सांसद खेल महाकुंभ व तहसील स्तर व विकास खण्ड स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में विभिन्न प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर प्रतिभाग कराएंगे। इसमें जनपद स्तर से प्रदेश स्तर के खेल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्हें मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री सम्मानित करेंगे।