फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रेमलता और रतनसेन क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Mon, 13 Oct 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज के मेजबानी में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। पहले दिन रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी और प्रेमलता पीजी कॉलेज महराजगंज ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन सीओ सदर विश्वजीत सौरयांग (आईपीएस) ने फीता काट कर किया। उद्घाटन मैच दो ओपनिंग टीम के कप्तान की उपस्थिति में टाॅस उछलकर किया गया।
इसमें रत्न सेन पीजी कॉलेज बांसी ने सरस्वती देवी महाविद्यालय निचलौल और दूसरे मैच में प्रेमलता पीजी कॉलेज महराजगंज ने परमेश्वर बॉक्स महाविद्यालय महाराजगंज को पराजित कर क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। एचआर पीजी कॉलेज खलीलाबाद टीम के न आने से तीसरी टीम गंगा देवी महाविद्यालय को वॉकओवर मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. दीपक देव तिवारी ने किया। विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. धर्मेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।
इस दौरान डॉ. राघवेंद्र सिंह, डॉ. नवीन सोनी, अजीत पटेल, विनोद कुमार, डॉ. अजय धर द्विवेदी, मो. नसरुल मुस्तफा आदि उपस्थित रहे।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें