सिद्धार्थनगर- बलरामपुर जिले को जोड़ने वाले शाहपुर सिंगार जोत मार्ग स्थित राप्ती पुल के पास कटान होने से मंगलवार को चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई है। सड़क पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है। पीडब्ल्यूडी बलरामपुर एवं सिद्धार्थनगर के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
बताया जा रहा है कि राप्ती नदी की लहरों के कारण हो रही कटान को रोकने के लिए ठेकेदार को काम सौंपा गया है। इसके कारण सिद्धार्थनगर- बलरामपुर और बलरामपुर- सिद्धार्थनगर आने जाने वाले वाहनों को 50 किलोमीटर अधिक दूरी तय करके डुमरियागंज से होकर आना जाना पड़ रहा है। सिद्धार्थनगर जिले में कटान हो रही है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जोखिम डालने के लिए चार पहिया वाहनों को पुल की ओर जाने से रोक दिया गया है।