फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरक्षनगरी में तैयार होंगे ओलंपिक्स के शूटर...जल्द शुरू होगा शूटिंग रेंज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- शुरुआत में 10 मीटर राइफल व पिस्टल इवेंट की मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरक्षनगरी में जल्द राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शूटर तैयार हो सकेंगे। इसके लिए वाटर स्पाेर्ट्स कॉम्पलेक्स में शूटिंग रेंज तैयार कराया जा रहा है। जहां जल्द ही शूटिंग की तैयारी शुरू करा दी जाएगी। इसके बाद गोरखपुर से भी ओलंपिक्स के शूटर तैयार होंगे।

वाटर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के संचालन की जिम्मेदारी मुंबई की फर्म ई-सिटी बाइस्कोप इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड को गोरखपुर विकास प्राधिकरण द्वारा दिया गया है। फर्म की तरफ से वाटर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में शूटिंग रेंज की सुविधा प्रदान करने की तैयारी की जा रही है। गोरखपुर शूटिंग अकादमी नाम से खुलने वाले इस शूटिंग रेंज में 10 मीटर राइफल और पिस्टल इवेंट की सुविधा उपलब्ध होगी, जिसमें आठ वर्ष और उससे अधिक आयु के पुरुष और महिला खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। यह खेल किसी आयु सीमा से बंधा नहीं है, इसमें वयस्क भी शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन


वाटर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के बेसमेंट में तैयार हो रहा शूटिंग रेंज

गोरखपुर शूटिंग अकादमी का निर्माण वाटर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के बेसमेंट में तैयार कराया जा रहा है। पहले 10 मीटर राइफल और पिस्टल इवेंट की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उसका आधार तैयार किया जा रहा है। इस शूटिंग रेंज में उच्च स्तरीय इंपोर्टेड उपकरण और हथियार प्रदान किए जाएंगे, जो ओलंपिक स्तर पर उपयोग किए जाते हैं।
विज्ञापन


कुशल प्रशिक्षण की निगरानी में तैयार होंगे शूटर

गोरखपुर शूटिंग अकादमी के निदेशक गजेंद्र राय ओलंपिक विजेता अभिनव बिंद्रा के साथ खेल चुके हैं। वह अंतरराष्ट्रीय एशियाई पदक विजेता भी हैं। उनकी निगरानी में ही शूटिंग रेंज तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें