फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गीता प्रेस में जिल्द बनाने की नई मशीन से बढ़ेगी छपाई की रफ्तार

Thu, 23 May 2024 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
10 जून के बाद कंपनी एजेंट के भारत आने पर होगी वार्ता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। धार्मिक पुस्तकों के प्रकाशन में विदेशों तक अपनी ख्याति फैलाने वाली गीता प्रेस में पुस्तकों की छपाई की रफ्तार बढ़ाई जाएगी। जर्मनी से जिल्द बनाने की नई मशीन लाने के लिए दो कंपनियों मुलर व कोलबस से वार्ता चल रही है। उम्मीद है कि 10 जून के बाद कंपनी एजेंट के भारत आने पर वार्ता सफल हो सकती है।
वर्तमान में तीन नई मशीनों से पुस्तकों के प्रकाशन की रफ्तार बढ़ी है। पहली मशीन रील से पेपर छापने वाली है, दूसरी सीट से छपाई करती है जबकि तीसरी से अजिल्द पुस्तक बनाने का कार्य लिया जाता है। इन तीनों मशीन के आने से गीताप्रेस में लगभग 15 प्रतिशत छपाई के कार्य में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता प्रेस के प्रबंधक लाल मणि तिवारी ने बताया कि नई मशीन लाने पर विचार काफी दिन से चल रहा है। कंपनी से मशीन दिलाने वाले लोग विदेश गए हैं। 10 जून को गोरखपुर में उनकी हमसे मुलाकात हो सकती है। वार्ता सफल हाेने पर आठ से नौ माह में नई जिल्द बनाने की मशीन के आने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें