फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कर्तव्य पथ पर चले शिवम, अब शगुन और अंजलि को गणतंत्र दिवस परेड में मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को शिक्षकों-छात्रों ने बधाई दी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा और अमृत महोत्सव समापन में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के छात्र शिवम पांडेय ने 31 अक्तूबर को दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गोरखपुर का प्रतिनिधित्व किया। अब इसी विश्वविद्यालय की दो छात्राएं शगुन शाही और अंजलि सिंह गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य विज्ञान संकाय के बीएससी बायोटेक्नोलॉजी द्वितीय वर्ष के छात्र एनएसएस के महायोगी उदायनाथ इकाई के स्वयंसेवक शिवम पांडेय समेत विभिन्न स्वयंसेवक 31 अक्तूबर की शाम को दिल्ली में कर्तव्य पथ पर एकत्रित हुए। प्रधानमंत्री ने इस अमृत कलश यात्रा का समापन किया। विश्वविद्यालय की ही दो छात्राएं शगुन शाही (बीएससी बायोटेक्नोलॉजी द्वितीय वर्ष) और अंजलि सिंह (एमएससी मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय वर्ष) का चयन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग के लिए हुआ है। इन तीनों छात्रों को विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल (डॉ.) अतुल वाजपेई, कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव समेत सभी शिक्षकों व छात्रों ने बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें