फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाकर छात्रों को इतिहास से कराया रूबरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग एवं बुद्ध से कबीर तक ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को बीए प्रथम सेमेस्टर पाठ्यक्रम के विशेष संदर्भ में तीन डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का प्रदर्शन हुआ। प्रथम फिल्म बुद्ध से कबीर तक में विचार साम्यता के प्रवाह का संक्षिप्त परिचय प्रदर्शित किया गया। इसके बाद आओ दिया बने... फिल्म के माध्यम से मिट्टी के दीप बनाने की भारतीय कला के साथ-साथ भारत की समग्र संस्कृति और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। अंतिम डॉक्यूमेंट्री आरआईओटी के मध्यम से सोशल मीडिया का समाज पर पड़ रहे दुष्प्रभावों का प्रदर्शन किया गया विभागाध्यक्ष प्रो. चंद्रभूषण गुप्त (अंकुर) ने इन डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के महत्व पर प्रकाश डाला। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें