फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनिस: अंडर-18 में प्रदेश की नंबर एक खिलाड़ी हैं शगुन, देश में नौवीं रैंकिंग

Mon, 04 Dec 2023 03:32 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

नेपाल के पोखरा में 4 से 9 दिसंबर तक जूनियर वर्ल्ड रैंकिंग टूर आयोजित है। इसमें शगुन को मुख्य ड्रा मिला है। यहां इनका प्रदर्शन अच्छा रहा तो वह नेशनल और इंटरनेशनल दोनों रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाएंगी।
विज्ञापन
टेनिस खिलाड़ी शगुन कुमारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर की टेनिस सनसनी शगुन कुमारी को महिला वर्ग के अंडर-18 में देश में नौवीं रैंकिंग मिली है। अंडर-18 में उनकी यह श्रेष्ठ रैंकिंग है। इससे पहले गोरखपुर से किसी और महिला खिलाड़ी को यह मुकाम नहीं मिला। जूनियर वर्ग अंडर 18 में उत्तर प्रदेश की नंबर 1 खिलाड़ी शगुन को खेलो इंडिया का भी टिकट मिल गया है।

विज्ञापन


शहर के बौलिया कॉलोनी के रहने वाली शगुन के पिता आनंद जीत लाल भी टेनिस खिलाड़ी रहे हैं और स्पोर्ट्स कोटे से ही उन्हें पूर्वोत्तर रेलवे में नौकरी मिली है। शगुन के बड़े भाई शुभम जीत लाल भी टेनिस के नेशनल खिलाड़ी हैं और अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण के बाद वह गोरखपुर क्लब में टेनिस खिलाड़ियों की नई पौध तैयार करने में जुटे हैं।

शगुन के पिता ने बताया कि टेनिस बहुत ही महंगा खेल हैं, ऐसे में हर कोई इस खेल को नहीं खेल सकता है। बताया कि शगुन के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन का श्रेय पूर्व बास्केटबाल खिलाड़ी शहर की प्रियदर्शनी सिंह का है। प्रियदर्शनी के लगातार आर्थिक मदद के कारण ही वे विदेशी टूर में प्रतिभाग कर पा रही हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: एमपी शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह में बोले CM योगी, पंच प्रण ही विकसित भारत की राह

Trending Videos
विज्ञापन

अंडर-16 में शगुन की देश में चौथी रैंक
इसी माह 16 वर्ष की उम्र पूरी कर रहीं शगुन की अंडर 16 वर्ग में बेस्ट रैंकिंग 4 थी। यह रैंकिंग उन्हें बीते अगस्त में मिली थी। अब पिछले कुछ महीने से वे लगातार अंडर 18 (जूनियर वर्ग) में खेल रही हैं। इसका फायदा उनकी रैंकिंग में भी दिख रहा है। चेन्नई में 19 से 31 जनवरी तक आयोजित खेलो इंडिया के जूनियर वर्ग में चयन हुआ है। यहां शगुन का प्रदर्शन अहम होगा।

इसे भी पढ़ें: फरुवाही: लोक कलाओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि की संजीवनी, शासन की ओर से पहल शुरू

वर्ल्ड रैंकिंग टूर में अच्छे प्रदर्शन की आस
नेपाल के पोखरा में 4 से 9 दिसंबर तक जूनियर वर्ल्ड रैंकिंग टूर आयोजित है। इसमें शगुन को मुख्य ड्रा मिला है। यहां इनका प्रदर्शन अच्छा रहा तो वह नेशनल और इंटरनेशनल दोनों रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें