फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन रोजगार मेले में मिलेगी 355 युवाओं को नौकरी, ऐसे करें आवेदन

Tue, 06 Oct 2020 09:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन
गोरखपुर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से आठ अक्तूबर को ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें चार कंपनियां 355 पदों पर भर्तियां करेंगी।
विज्ञापन


यह जानकारी क्षेत्रीय सेवा योजन अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा ने दी। बताया कि रोजगार मेले में वीनुथना फर्टिलाइजर्स सेल्स ट्रेनी, टेस्को रेनेवेबल एनर्जी साल्यूशन बिजनेस सपोर्ट एक्जीक्यूटिव, स्कॉर्पिक्स इंडिया पर कंप्यूटर ऑपरेटर एवं सैमसंग डिस्प्ले प्राइवेट लिमिटेड ट्रेनी पदों पर भर्तियां करेंगी।

कुल पदों की संख्या 355 है। शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल व इंटरमीडिएट तथा आयु सीमा 18 से 32 वर्ष तक के अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल Sewayojan.up.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


बताया कि रोजगार मेले में अभ्यर्थी को कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। आवेदक द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर कंपनी के प्रतिनिधि फोन करके साक्षात्कार के लिए बुलाएंगे। साथ ही चयन की सूचना भी उसी फोन नंबर से दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें