फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सुंदरीकरण के नाम पर खर्च हुए सात करोड़ रुपये, होगी जांच

Mon, 15 Mar 2021 11:02 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • रूसा का बजट खर्च करने के लिए मरम्मत के प्रस्ताव ज्यादा बने
  • प्रशासनिक भवन में कैंटीन की मरम्मत में खर्च हुए पांच लाख

 
विज्ञापन
DDU gorakhpur - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय उच्चस्तर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत कराए गये कार्यों की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। बजट को खर्च करने के लिए जबरन प्रस्ताव बनाए गए। सात करोड़ रुपये सिर्फ सुंदरीकरण के नाम पर खर्च हुए हैं। हालांकि जांच के बाद ही गड़बड़ी का पता चल सकेगा। विश्वविद्यालय में दोहरी जांच से हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में रूसा के तहत करीब 18 करोड़ रुपये आए थे। जिसे वर्ष 2018-19 में खर्च किया गया। ज्यादातर रकम सुंदरीकरण पर ही खर्च हुई। इसमें कैंटीन मरम्मत पर पांच लाख रुपये खर्च कर दिए गए। इसकी शिकायत भी राजभवन में हुई। शिकायतकर्ता ने साक्ष्यों से साथ कहा कि प्रशासनिक भवन में कभी कैंटीन थी ही नहीं तो मरम्मत कहां हुई। हालांकि मरम्मत के नाम पर एक ढांचा खड़ा कर दिया गया। इसके अलावा परिसर में भवनों और प्रशासनिक भवन की मरम्मत में सबसे ज्यादा तीन करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

तकनीकी जांच में मरम्मत के प्रस्ताव पर प्रश्न
शासन के निर्देश पर गठित हुई डीएम स्तर की कमेटी की जांच में सबसे ज्यादा प्रश्न मरम्मत के प्रस्ताव और खर्च पर है। टीम एक बार निरीक्षण कर चुकी और भौतिक सत्यापन के बाद प्रस्ताव को भी देखा जा रहा है कि कहीं ज्यादा का बजट तो नहीं बनाया गया है। अब जांच टीम सभी कार्यों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराएगी। विश्वविद्यालय के लेखा अनुभाग से खर्च बजट का हिसाब-किताब भी टीम ले सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मरम्मत व सुंदरीकरण में खर्च का विवरण
शैक्षिक भवन (मरम्मत, सुंदरीकरण, विस्तार) : दो करोड़
प्रशासनिक भवन (मरम्मत, सुंदरीकरण, विस्तार) : एक करोड़
परिसर विकास (सुंदरीकरण, सुविधाएं, पानी सप्लाई, ड्रेनेज, वाटर हार्वेस्टिंग) : 25 लाख
हॉस्टल (सुंदरीकरण, मरम्मत, भवन विस्तार) : डेढ़ करोड़
टॉयलेट (सुंदरीकरण, मरम्मत)   : 30 लाख
लाइब्रेरी (मरम्मत, उच्चीकरण, ऑटोमेशन) : 40 लाख
क्लासरूम (मरम्मत, उच्चीकरण, तकनीकी) : 30 लाख
आडिटोरियम  : 30 लाख
कैंटीन, कैफेटेरिया (मरम्मत, सुंदरीकरण) : 05 लाख
लैब (सुंदरकरण, मरम्मत आदि कार्य) :  40 लाख
कंप्यूूटर सेंटर (वाईफाई नेटवर्क)  : 40 लाख
प्लेग्राउंड : 10 लाख

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें