फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Gorakhpur: छह महीने बाद एक दिन में मिले सात कोरोना संक्रमित, कुल एक्टिव केस हुए 17

Tue, 04 Jan 2022 10:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि पांच संक्रमितों में लक्षण नहीं मिले हैं। दो में हल्के लक्षण हैं। सभी ने कोरोना का टीका लगवा लिया है। कुछ लोगों से संपर्क नहीं हो सका है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उनसे संपर्क करने में जुटी है।
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी। (फाइल) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में छह माह बाद सोमवार को एक दिन में सात कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे पहले छह जुलाई 2021 को एक दिन में सात संक्रमित मिले थे। अब जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 17 हो गई है। सात में से चार मरीज शहरी और तीन ग्रामीण क्षेत्र से हैं। चार लोगों की ट्रेवेल हिस्ट्री है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, सात कोरोना संक्रमितों में बेतियाहाता के एक परिवार के दो लोग कोलकाता और दीवान बाजार के एक परिवार के दो लोग मुंबई से आए हैं। तीन अन्य संक्रमितों की ट्रेवेल हिस्ट्री नहीं मिली है। सभी संक्रमित होम आइसोलेट हैं।

संक्रमितों में दीवान बाजार के 37 वर्षीय व्यक्ति और 22 वर्षीय युवती कोलकाता से आए हैं। बताया जा रहा है कि यह लोग दो जनवरी को आए थे। कोरोना के लक्षण दिखने पर निजी लैब में जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। वहीं बेतियाहाता निवासी एक परिवार के 58 वर्षीय व्यक्ति और 45 वर्षीय महिला मुंबई से आए हैं। एयरफोर्स के 35 वर्षीय व्यक्ति, कौड़ीराम के देवकली निवासी 18 वर्षीय युवती, आवास विकास कालोनी शाहपुर निवासी 56 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि पांच संक्रमितों में लक्षण नहीं मिले हैं। दो में हल्के लक्षण हैं। सभी ने कोरोना का टीका लगवा लिया है। कुछ लोगों से संपर्क नहीं हो सका है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उनसे संपर्क करने में जुटी है। मंगलवार को टीम को घर भेजकर परिवार के अन्य सदस्यों की कोरोना जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें