फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: व्यापारी पर हमले में सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। खोराबार क्षेत्र के सनहा में मछली व्यापारी और उसके साथ काम करने वाले मजदूर पर हमले के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पिटाई की थी।
विज्ञापन

व्यापारी ने नकदी और सोने की चेन लूटने का भी आरोप लगाया था लेकिन पुलिस की जांच में लूट की बात सही नहीं पाई गई। इसके बाद लूट की धारा हटाकर हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दो बाइक भी बरामद की हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। खोराबार क्षेत्र के सनहा निवासी मछली व्यापारी रामचंद्र साहनी ने 10 नवंबर को पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि अज्ञात हमलावरों ने एक राय होकर उनकी आंखों में लाल मिर्च पाउडर झोंक दिया। इसके बाद उन्हें और उनके साथ काम करने वाले एक मजदूर को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। व्यापारी के मुताबिक, हमलावर उनकी जेब में रखे 9,745 रुपये और गले से सोने की चेन छीन ले गए। जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी।
एसएसपी के निर्देश पर खोराबार पुलिस ने स्वाट और एसओजी टीम की मदद से मामले की जांच की। छानबीन के बाद पुलिस ने रायगंज बाजार निवासी सूरज पासवान, दुर्विजय पासवान, गोलू कुमार पासवान, सन्नी गौड़ उर्फ रामलाल, विष्णु यादव, विवेक पासवान और श्लोक पासवान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें