फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: कांग्रेस के जिला कार्यालय के सामने पार्टी के वरिष्ठ नेता की पिटाई, वीडियो वायरल, थाने में दी तहरीर

Mon, 21 Jul 2025 09:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

पीड़ित नेता आलोक शुक्ला ने बताया कि वे शाम चार बजे पार्टी कार्यालय पहुंचे तो अंदर कोई पदाधिकारी नहीं मिला। वे वापस लौट रहे थे, तभी कार्यालय के सामने खड़े कुछ लोगों ने घेरकर पिटाई शुरू कर दी। आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावार वहां से भागे।
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के दौरान रविवार को पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी के साथ हुई मारपीट मामले में आरोपी बनाए गए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक शुक्ला की रविवार को पार्टी कार्यालय के सामने पिटाई कर दी गई। इससे संबंधित एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित आलोक शुक्ला ने रामगढ़ताल थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

ऊरुवा ब्लॉक अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी को पार्टी से निष्कासित करने के बाद से ही कांग्रेस में आंतरिक घमासान मचा हुआ है। ट्रांसपोर्ट नगर के पास बने कांग्रेस के नए कार्यालय में बीते 10 जुलाई को मनीष गौतम और सच्चिदानंद तिवारी के बीच मारपीट हुई थी। इसके बाद 20 जुलाई को तारामंडल इलाके के एक लॉन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सच्चिदानंद तिवारी के साथ मारपीट हुई। इस मामले में आरोपी आलोक शुक्ला के साथ सोमवार शाम करीब चार बजे ट्रांसपोर्टनगर स्थित पार्टी कार्यालय के सामने मारपीट हुई।

विज्ञापन

आलोक शुक्ला ने बताया कि वे शाम चार बजे पार्टी कार्यालय पहुंचे तो अंदर कोई पदाधिकारी नहीं मिला। वे वापस लौट रहे थे, तभी कार्यालय के सामने खड़े कुछ लोगों ने घेरकर पिटाई शुरू कर दी। आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावार वहां से भागे। इस मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जो कांग्रेस कार्यालय के सामने का है। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पीड़ित आलोक ने रामगढ़ताल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें