फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता 22 से

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार से तीन दिवसीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें 10 जिले की टीम प्रतिभाग करेंगी। इसको लेकर जिले के खिलाड़ियों की शुक्रवार को ट्रायल प्रतियोगिता कराई जाएगी।
खेल निदेशालय लखनऊ के पत्रांक से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में 22 से 24 मार्च तक प्रदेश स्तरीय ओपेन स्टेट आमंत्रण सीनियर वर्ग पुरुष कबड्डी की प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। इसमें सिद्धार्थनगर सहित बस्ती, अयोध्या, वाराणसी, भदोही, महराजगंज, गाजीपुर, चंदौली, गोंडा, कुशीनगर की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जिला सिद्धार्थनगर की टीम का चयन ट्रायल 21 मार्च को सुबह 10.00 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम के खेल मैदान में किया जाएगा।
टीम में प्रतिभाग करने के लिए सिद्धार्थनगर जिले के खिलाड़ी समय से चयन, ट्रायल में प्रतिभाग कर सकते हैं। क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने बताया कि प्रतियोगिता लीग कम नाकआउट के आधार पर खेली जाएगी। समस्त कबड्डी पुरुष टीम अपने निर्धारित खेल किट में भाग लेंगे। टीम को एक दिन पूर्व पहुंचने की दशा में ही एक दिन पूर्व का दैनिक भत्ता प्रदान किया जाएगा। 400 किमी दूरी से आने वाली टीमों को ही एक दिन बाद का दैनिक भत्ता अनुमन्य होगा।
विज्ञापन

खिलाड़ियों व टीम मैनेजरों को निदेशालय से निर्धारित मानकों के अनुरूप ही सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। खिलाड़ियों को अपने साथ मौसम के अनुसार कपड़े लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें