गोरखपुर। प्रमुख मुख्य सिग्नल व दूर संचार इंजीनियर मुरारी लाल मकवाना की अध्यक्षता में सोमवार को विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य संचार इंजीनियर विराट गुप्ता ने कहा कि रेलवे में कवच के रूप में दूरसंचार के नए प्रयोग किए गए हैं। उन्होंने कवच का रेल संरक्षा में महत्व व रेलवे के नए दूरसंचार नेटवर्क व एआई के प्रयोग पर प्रकाश डाला। मदन मोेहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कम्पयूटर साइंस व इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. राकेश कुमार ने भी संचार व सूचना से संबंधित जानकारी दी।
इस दौरान साइबर अटैक, आपदा परिदृश्य, डेटा सेंटर एवं क्लाउड कंप्यूटिंग, क्या करें क्या न करें आदि पर प्रकाश डाला गया। एआई और 6जी के नवाचार को बढ़ावा देने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।