फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: पिपराइच-गोरखपुर रेल ट्रैक पर युवक का मिला शव, लुधियाना जा रहा था रंजन राय; ट्रेन से गिरने की आशंका

Mon, 18 May 2026 03:40 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र में निर्माणाधीन रेल ट्रैक पर बिहार निवासी 24 वर्षीय रंजन राय का शव मिला। युवक के पास समस्तीपुर से लुधियाना का टिकट और आधार कार्ड मिला है।
विज्ञापन
गोरखपुर में रेल ट्रैक पर युवक का शव मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में सोमवार को पिपराइच से गोरखपुर जाने वाले रेल मार्ग पर एक युवक का शव मिला। यह शव गढ़वा समपार फाटक के निकट निर्माणाधीन रेल ट्रैक पर संदिग्ध हॉल में बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस को रेलवे की सूचना पर मौके पर बुलाया गया। तलाशी के दौरान शव के जेब से कुछ दस्तावेज मिले। इनमें समस्तीपुर से लुधियाना का सामान्य डिब्बे का टिकट शामिल था। एक आधार पत्र भी मिला, जिस पर मृतक का पता लुधियाना लिखा था। अन्य स्रोतों से उसकी पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी रंजन राय के रूप में हुई। रंजन राय की उम्र 24 वर्ष बताई गई है। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी पाए गए हैं।

कस्बा पिपराइच प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि टिकट मिलने से हादसा होने की आशंका है। उन्होंने अनुमान लगाया कि भोर में ट्रेन से गिरने के कारण यह घटना हुई होगी। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। परिजनों के अनुसार, मृतक रंजन राय पंजाब के लुधियाना में काम करने जा रहा था। वह 17 मई 2026 को लुधियाना के लिए अपने घर से निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें