फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: चिड़ियाघर में बिक रहे स्वयं सहायता समूह के उत्पाद, इस दिन लग रहा है स्टाल

Mon, 03 Jan 2022 02:34 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशासन उपलब्ध करा रहा मंच, शनिवार-रविवार लगते हैं स्टाल, खिलौनों के साथ आर्गेनिक उत्पादों की होती है बिक्री।
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन्य जीवों को देखने चिड़ियाघर पहुंच रहे पर्यटकों को महिला स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल पर दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी मिल रही हैं। जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के स्वयं सहायता समूहों को गोरखपुर चिड़ियाघर में स्टॉल उपलब्ध कराए हैं। अभी यहां बड़हलगंज ब्लॉक के महिला स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


लक्ष्मी प्रेरणा स्वयं सहायता समूह, नरहरपुर के स्टॉल पर खिलौने और दैनिक उपयोग की वस्तुएं मिल रही हैं। हाथ से बनाए गए टैडी बियर, गुड़िया, डॉग, टाइगर आदि लोग पसंद कर रहे है। समूह की अध्यक्ष सरिता देवी ने बताया कि स्टॉल शनिवार-रविवार को लगाया जाता है। हर सप्ताह आठ से दस हजार रुपये के बीच के खिलौने बिकते हैं। दस महिलाओं के इस समूह की स्थायी दुकान बड़हलगंज ब्लॉक में है।  

दूसरा स्टॉल गंगा प्रेरणा स्वयं सहायता समूह है। यहां घरेलू जरूरत का सामान उपलब्ध है। इस स्टॉल की खासियत ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थ हैं। इनमें गुड़, गुड़ के लड्डू, भुने चने, बेसन का रेडी टू फ्राई नमकीन, चिक्की आदि हैं। इसके अलावा टॉयलेट क्लीनर, हैंड सैनिटाइजर, फिनायल की भी बिक्री होती है।
विज्ञापन


समूह की अध्यक्ष सरोज देवी बताती हैं कि प्रत्येक शनिवार-रविवार स्टॉल से औसतन पांच से छह हजार रुपये की बिक्री हो रही है। एनआरएलए के जिला प्रबंधक सचिन जायसवाल ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों को उत्पाद के प्रदर्शन और बिक्री के लिए पर्यटक स्थल, मेला आदि जगहों पर स्टॉल उपलब्ध कराए जाते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें