सूबे के तीनों स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा छह (सत्र 2022-23) में प्रवेश के लिए 17 जनवरी से आयोजित होने वाली चयन प्रक्रिया को कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है। खेल निदेशालय की ओर से इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि परीक्षा की अग्रिम तिथि के लिए अभ्यर्थी sportscollegelko.in/upsports.gov.in/sportscollege वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।
स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया भले ही स्थगित कर दी गई है। मगर आवेदन फार्म का ऑफलाइन मोड में वितरण जारी रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज और क्षेत्रीय क्रीड़ांगन से फार्म हासिल कर सकते हैं।