फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला-बच्चों के साथ आ रहे और बाइक उड़ा ले रहे चोर

Wed, 10 Jun 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके में बाइक चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है। पत्नी और बच्चों के साथ शातिर चोर ने छह दिन के भीतर दूसरी बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के आवास विकास कॉलोनी, मेडिकल रोड निवासी अजय विश्वकर्मा की बाइक घर के बाहर खड़ी थी। सोमवार की रात एक दंपती अपने बच्चों के साथ पहुंचा और घर के बाहर खड़ी बाइक का लॉक तोड़कर भाग गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बीते तीन जून को भी इसी तरह की घटना सामने आई थी। पूर्व उपसभापति व भाजपा पार्षद चंद्रशेखर सिंह के आवास के बाहर खड़ी उनके रिश्तेदार प्रशांत सिंह की बाइक चोरी हो गई थी। उस घटना में भी एक दंपती दो बच्चों के साथ आया था और बाइक लेकर भाग गया था। दोनों घटनास्थलों के बीच की दूरी एक किलोमीटर से भी कम है। सप्ताह भर के भीतर एक जैसी दो वारदातों से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें