फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पिपराइच में शुरू हुई पेट्रोल-डीजल और प्राकृतिक गैस की तलाश- 18 किसानों के खेत खोदे गए

Wed, 03 Dec 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

केंद्र सरकार की ओर से ओएनजीसी को बिहार की सीमा से सटे कुशीनगर-देवरिया से लेकर बरेली तक डीजल, पेट्रोल एवं प्राकृतिक गैस की मौजूदगी की जांच के लिए अधिकृत किया गया है। सेटेलाइट से मिली रिपोर्ट के आधार पर ओएनजीसी अब डीजल, पेट्रोल एवं प्राकृतिक गैस की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गैस की तलाश करते ओएनजीसी के कर्मचारी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) की देखरेख में मंगलवार को पिपराइच इलाके के अगया गांव में डीजल-पेट्रोल और प्राकृतिक गैस खोजने का काम शुरू कर दिया गया। 18 किसानों के खेतों में गड्ढे खोदे गए हैं। बोरिंग के बाद विस्फोट कर जमीन के नीचे तीन लेयर में नमूने लिए जाएंगे, जिसे परखने के लिए देहरादून और हैदराबाद प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से ओएनजीसी को बिहार की सीमा से सटे कुशीनगर-देवरिया से लेकर बरेली तक डीजल, पेट्रोल एवं प्राकृतिक गैस की मौजूदगी की जांच के लिए अधिकृत किया गया है। सेटेलाइट से मिली रिपोर्ट के आधार पर ओएनजीसी अब डीजल, पेट्रोल एवं प्राकृतिक गैस की जांच कर रही है।

Trending Videos

खझंवा से पिपराइच-सोनबरसा मार्ग तक करीब सात किलोमीटर तक केबिल तार बिछाया जा रहा है। खझंवा के बाद मंगलवार को ओएनजीसी की टीम ने अगया गांव में खेतों की खोदाई शुरू की। अगया गांव के बबलू यादव, लाल बचन सहित करीब 18 किसानों के खेतों में गड्ढे खोदकर बोर का काम भी शुरू कर दिया है।

इसे देखने के लिए ग्रामीणों में भीड़ लग गई। पहले तो लोग उत्सुकता बस यह जानने के लिए पहुंचे कि किसलिए खोदाई हो रही है, जब पता चला कि इस इलाके में प्राकृतिक तेल या गैस होने की संभावना है तो लोग बहुत खुश नजर आए।

यहां के संघर्ष मणि उपाध्याय ने कहा कि अगर प्राकृतिक तेल मिलता है तो बड़ी उपलब्धि होगी। बबलू यादव ने बताया कि सभी लोगों में बहुत उत्सकुता है। अगर तेल मिलता है तो यहां के लोगों की तरक्की होगी।
टीम में काम कर रहे मजदूर सतीश, सुनील, मोनू आदि ने बताया कि खझंवा रेलवे ट्रैक से करीब सात किमी तक केबिल बिछाया जा रहा है।

मेन रोड पर कंप्यूटराइज्ड माध्यम से जमीन का शोधन शुरू कर दिया गया है । नेचुरल गैस की जांच करने वाली कंपनी के बोर सुपरवाइजर मुहब्बत मंडल, सफीकुल इस्लाम मुल्ला आदि ने बताया कि गैस और तेल खोजने के लिए जगह-जगह करीब 100 फिट बोर किया जाएगा। गड्ढे में ब्लास्ट कर शोध किया जाएगा।

मौके पर कार्य कर रही कार्यदायी संस्था लक्ष्मी इंजीनियरिंग आंध्र प्रदेश के क्षेत्रीय सुपरवाइजर उमाकांत ने बताया कि पहले चरण में किसानों की जमीन व फसल की क्षतिपूर्ति देने का काम शुरू किया गया है। करीब एक हजार कर्मचारी इस खोज में काम कर रहे हैं। यह कार्य करीब छह माह तक चलेगा।
विज्ञापन

सेटेलाइट से सर्वे के आधार पर प्राकृतिक गैस और तेल की खोज की जा रही है। कुशीनगर से बरेली तक यह जांच चलेगी। इसके तहत 20, 50 और 60 मीटर के तीन लेयर में बोरिंग की जा रही है। इसमें एक स्टूमेंट डाला जाएगा।

फिर 2.5 किलो से 4 किलो तक विस्फोटक डालकर विस्फोट कराया जाएगा। इस दौरान तरंगों से निकली गैस और कच्चे पदार्थ को एकत्र कर नमूना और डेटा को देहरादून और हैदराबाद भेजा जाएगा।
अंबिका चौधरी, इंचार्ज, पीआरओ टीम, ओएनजीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें