फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इंस्टा पर भेजी फ्रेंड रिक्वेस्ट, महिला से की दोस्ती- फिर AI से बना दी अश्लील फोटो; 2.80 लाख रुपये की ठगी

Wed, 03 Dec 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

चैटिंग के दौरान वह खुद को इंग्लैंड निवासी अमनप्रीत बताने लगा। कुछ ही दिनों में उसने भारत आने की बात कही और तीसरे दिन दावा किया कि वह मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंच चुका है। इसके बाद एक दूसरे व्यक्ति ने खुद को एयरपोर्ट अथॉरिटी का अधिकारी बताते हुए कॉल की और कहा कि अमनप्रीत के पास डॉलर हैं, जिन्हें बदलवाने के लिए 17,100 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
एआई से बना दी महिला की अश्लील फोटो - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया के जरिये दोस्ती और फिर एआई तकनीक से अश्लील फोटो बनाकर महिला से 2.80 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने एडीजी जोन से शिकायत की, जिसके बाद गोरखनाथ थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पीड़ित दंपती गोरखनाथ क्षेत्र में किराए के मकान में रहते हैं और मजदूरी करके जीवनयापन करते हैं। पीड़ित महिला ने इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया था। कुछ दिन पहले एक अज्ञात आईडी से उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली। रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद उस व्यक्ति ने अपना विदेशी नंबर दिया और व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू की।
Trending Videos

एआई से बढ़ रहे साइबर हमले - फोटो : AI
चैटिंग के दौरान वह खुद को इंग्लैंड निवासी अमनप्रीत बताने लगा। कुछ ही दिनों में उसने भारत आने की बात कही और तीसरे दिन दावा किया कि वह मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंच चुका है। इसके बाद एक दूसरे व्यक्ति ने खुद को एयरपोर्ट अथॉरिटी का अधिकारी बताते हुए कॉल की और कहा कि अमनप्रीत के पास डॉलर हैं, जिन्हें बदलवाने के लिए 17,100 रुपये देने होंगे।

रुपये नहीं देने पर महिला और अमनप्रीत दोनों को जेल भेजने की धमकी दी गई। पीड़िता ने रुपये भेजने से इन्कार किया तो उसी समय आरोपी ने एआई से उसकी अश्लील तस्वीर बनाकर व्हॉट्सएप पर भेज दिया और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन

साइबर ठग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डर से पीड़िता ने 17,100 रुपये खाते में भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने ब्लैकमेल कर अलग-अलग खातों में करीब 2.80 लाख रुपये डलवा लिए। इसके बाद भी धमकियों का सिलसिला जारी रहा। दूसरे नंबर से कॉल कर महिला और उसके पति से गाली-गलौज करते हुए और रुपये भेजने के लिए दबाव बनाया गया। इस पर पीड़िता के पति ने सभी सोशल मीडिया अकाउंट और फोन नंबर बंद कर दिए।

इसके बाद महिला ने एडीजी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। एडीजी के निर्देश के बाद गोरखनाथ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस संबंध में थाना प्रभारी शशिभूषण राय ने बताया कि साइबर टीम की मदद से आरोपियों के नंबर और बैंक खातों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें