फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बौद्ध प्रशिक्षण शिविर के समापन पर एसडी भास्कर हुए सम्मानित

विज्ञापन
अलवापुर दी बोद्धि सोसायटी आफ इंडिया भारतीय बौद्ध महासभा शाखा गोरखपुर द्वारा आयोजित दस दिवसीय बौ
विज्ञापन
अलवापुर में 10 दिन तक चले शिविर में 20 लोग बने बौद्ध भिक्षु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। अलवापुर दी बोद्धि सोसायटी आफ इंडिया भारतीय बौद्ध महासभा शाखा गोरखपुर की ओर से 14 से 23 नवंबर तक चलने वाले 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन जिला रविदास महासभा की तरफ से जिला अध्यक्ष सुरेश प्रसाद एवं जिला महामंत्री दयानंद भारती ने बौद्ध भिक्षु एसडी भास्कर को चीवर अंग वस्त्र पहना स्वागत किया।
संत रविदास मंदिर अलवापुर में चल रहे धम्म प्रशिक्षण शिविर में 20 लोग बौद्ध भिक्षु बने। बौद्ध भिक्षु एसडी भास्कर ने प्रशिक्षण का उद्देश्य चरित्र का निर्माण व्यक्तित्व का स्वर्णीय विकास करना बौद्ध धर्म का प्रचार-प्रसार करना। समाज में व्याप्त बाह्य आडंबर, अंधविश्वास, रुढ़िवादी परंपराओं को समाप्त करना बतया। साथ ही बाबा साहेब के मिशन को बढ़ाने के लिए प्रशिक्षित करना व शील संपन्न समाज तैयार करने के साथ-साथ तथागत गौतम बुद्ध, सावित्री बाई फूले, ज्योतिबा राव फूले, छत्रपति शाहूजी महाराज, डॉक्टर बीआर आंबेडकर व अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े समुदाय में जन्मे सभी महापुरुषों के जीवन व उनके व्यक्तित्व के बारे में विशेष जानकारी दिया जाना है।
विज्ञापन

जिला रविदास महासभा के जिला अध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से बौद्ध धर्म का प्रचार-प्रसार एवं लोगों में चेतना आचरण, व्यवहार जन-जन तक पहुंचाना है। जिला महामंत्री दयानंद भारती ने कहा कि भगवान बुद्ध ने कहा कि मानव-मानव एक समान।
विज्ञापन

इस अवसर पर सुरेश प्रसाद, दयानंद भारती, सोमई बौद्ध, बेनी प्रसाद, पूर्णमासी, शुकदेव प्रसाद, राजकुमार, राजकुमार भारती, देवेंद्र मणी, पशुपतिनाथ रविकुल, सुरेंद्र भारती, विष्णु कुमार, सुरेश कुमार भारती, विनय कुमार राही, सतीश चंद्र बौद्ध, दीपक, गोविंद एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें