फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एनईआर में 304 पदों पर होगी कंप्यूटर बेस्ड पदोन्नति परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में 66, वाराणसी में 49, इज्जतनगर में 45 और गोरखपुर मुख्यालय पर 144 पद स्वीकृत
विज्ञापन


13 दिसंबर को होगी परीक्षा, लखनऊ, गाजीपुर, इज्जतनगर और गोरखपुर मुख्यालय में बनाए गए केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे में अब विभागीय पदोन्नति के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) होगा। पहले चरण में 10 विभागों के 304 जूनियर इंजीनियर के पदों पर टैबलेट पर 13 दिसंबर 2025 को परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए लखनऊ, गाजीपुर और इज्जतनगर में केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

रेलवे में विभागीय पदोन्नति में पारदर्शिता लाने के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट लिया जा रहा है। इसमें लखनऊ में 66, वाराणसी में 49, इज्जतनगर में 45 और गोरखपुर मुख्यालय पर 144 पदों पर परीक्षा कराई जाएगी। पदोन्नति के लिए डिप्टी सीपीओ, मुख्यालय वीके द्विवेदी ने तिथि और परीक्षा केंद्र घोषित कर दी है। पत्र के मुताबिक, 13 दिसंबर 2025 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक परीक्षा होगी। लखनऊ और वाराणसी के रेलकर्मियों की परीक्षा डीआरएम ऑफिस, लखनऊ और जेडआरटीई गाजीपुर में तथा इज्जतनगर के रेलकर्मियों के लिए एमडीटीआई, इज्जतनगर तथा गोरखपुर मख्यालय के ट्रेनिंग सेंटर में परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें