सेवानिवृत बिजली कर्मचारी व संगठन के संरक्षक इस्माइल खान ने कहा कि एसई की तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संगठन नोटिस देकर के उनके खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाएगा। इस दौरान महेंद्र नाथ साहनी, संदीप कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार गुप्ता, राणा साहनी, दयानंद, शिबू सुभाष विश्वकर्मा, अशोक कुशवाहा, गोविंद, विवेक, राजेश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
संविदाकर्मी की तैनाती का बना रहे थे दबाव : एसई
अधीक्षण अभियंता यूसी वर्मा ने बताया कि ग्रामीण विधायक की शिकायत पर संविदाकर्मी को हटाया गया था। मजदूर पंचायत संगठन के पदाधिकारी अपने समर्थकों के साथ उसी संविदा कर्मचारी की फिर से तैनाती किए जाने का दबाव बना रहे थे। इसके साथ ही कथित कर्मचारी नेता एक एसएसओ को जेमएटी बनाने का भी दबाव बना रहे थे। वार्ता के दौरान हमने इंकार कर दिया।
इसे करने में शासकीय अक्षमता बताने पर कर्मचारी और तथाकथित कर्मचारी नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। कक्ष के बाहर से ही अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कैसे कमरे के बाहर अपमानजनक रवैया अख्तियार करते हुए अपनी बात मनवाने का दबाव बनवा रहे थे। सबसे अधिक दुर्व्यवहार जोनल सचिव संदीप श्रीवास्तव ने किया। वह बिजली निगम के कर्मचारी भी नहीं हैं। ना ही संविदाकर्मी हैं, फिर भी पता नहीं कैसे संगठन के लोगों ने उन्हें अपने संगठन में रख लिया है।
मुख्य सचिव ने तबादलों पर लगाई रोक, सीएम की सहमति होगी जरूरी
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने बीते दिनों आदेश जारी कर किसी भी वर्ग के तबादलों पर मुख्यमंत्री का अनुमोदन जरूरी होगा। लेकिन, इसके बाद भी तबादले और नियुक्ति का दबाव बनाया जा रहा था। मौजूद अभियंताओं ने इस बात का जिक्र करते हुए कहा कि बिना मुख्यमंत्री के अनुमोदन के ये संभव ही नहीं, फिर ये दबाव क्यों बनाया जा रहा था?