फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: स्कूटी सवार पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Mon, 17 Jan 2022 01:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

 तिवारीपुर थाना अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के तिवारीपुर इलाके के नरसिंहपुर मोहल्ले में रविवार की देर रात अज्ञात हमलावरों ने स्कूटी सवार युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। साथ ही बीच बचाव कर रहे दो अन्य लोगों को भी मारकर घायल कर दिया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पीड़ित अनिल ने सोमवार को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तिवारीपुर इलाके के  निजामपुर निवासी अनिल कुमार गुप्ता नरसिंहपुर में किसी काम से गए थे। रात में वह अपनी स्कूटी से घर जा रहे थे। तभी 15 से 20 की संख्या में हमलावरों ने उन पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें बुरी तरीके से घायल कर दिया।

लहूलुहान हालत में वह सड़क पर पड़े रहे। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिवार के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


अनिल सिंह ने किसी से दुश्मनी होने से इनकार किया है। इस मामले में तिवारीपुर थाना अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें