- बच्चों को अभिभावकों की अनुमति से ही विद्यालय बुलाया जाएगा।
- उपस्थिति के लिए लचीला रूख अपनाना होगा, किसी विद्यार्थी को बाध्य नहीं किया जाएगा।
- विद्यालय खोले जाने से पूर्व पूरी तरह सैनिटाइज कराया जाएगा, यह प्रक्रिया प्रतिदिन हर पाली के बाद नियमित रूप से सुनिश्चित की जाएगी।
- विद्यालयों में सैनिटाइजर, हैंडवाश, थर्मल स्कैनिंग, मेडिकल रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करना होगा। किसी में लक्षण नजर आए तो प्राथमिक उपचार देकर घर भेजना होगा।
- शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी को हैंड सैनिटाइज या हैंड वॉश करने पर ही परिसर के अंदर प्रवेश दिया जाएगा।
- विद्यालय के मुख्य द्वारा से प्रवेश और छुट्टी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का शत प्रतिशत पालन करना होगा।
- यदि विद्यालय में एक से अधिक प्रवेश द्वार है तो उनका उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
- सभी विद्यालयों के शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा, विद्यालय प्रबंधन की ओर से अतिरिक्त मात्रा में मास्क रखा जाए।
- विद्यार्थियों के छह फीट की दूरी पर बैठने की व्यवस्था की जाए।
- ऑनलाइन क्लास पूर्व की भांति जारी रहेंगे। जो विद्यार्थी ऑनलाइन क्लास से वंचित हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर विद्यालय बुलाया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि 19 अक्तूबर से स्कूलों के संचालन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक संपन्न हो गई है। बैठक में शासन की ओर से जारी गाइडलाइन पर चर्चा हुई है। सभी स्कूल संचालकों को इसका शत प्रतिशत पालन करना होगा। किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।