फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई लोन मेला: एक ही जगह मिल जाएगा हर तरह का लोन, गोरखपुर-बस्ती मंडल के सभी जिलों में कल होगा आयोजन

Mon, 18 Oct 2021 01:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर में भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में इस शिविर का आयोजन होगा। इस दौरान एसबीआई डिजिटल उत्पादों के बारे में भी ग्राहकों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
एसबीआई - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसबीआई की ओर से विशेष ऋण शिविर (लोन मेला) गोरखपुर और बस्ती मंडल के सभी जिलों में मंगलवार को एक साथ आयोजित किया जाएगा। इसके तहत एक ही स्थान से सभी तरह का लोन हासिल किया जा सकेगा। गोरखपुर में भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में इस शिविर का आयोजन होगा।
विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक के डीजीएम संजीव कुमार ने बताया कि त्योहारों के मौके पर ग्राहकों की सुविधा के लिए शिविर में बैंक के सारे उत्पाद एवं सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें होम लोन, कार लोन, गोल्ड लोन, पर्सनल लोन, व्यवसाय लोन तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

एसबीआई डिजिटल उत्पादों के बारे में भी ग्राहकों को जागरूक किया जाएगा। ग्राहक एसबीआई योनो ऐप के माध्यम से अपना खाता भी खुलवा सकते हैं तथा अन्य खातों के लिए आवेदन पत्र जमा करा सकते हैं। शिविर में विभिन्न बिल्डर एवं कार डीलर भी मौजूद रहेंगे ताकि ग्राहक कार और घर पसंद कर तत्काल उनके लिए ऋण मंजूर करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें